तहसील दिवस की जानकारी न देने पर किसानों में आक्रोश
जसपुर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के किसानों में तहसील दिवस की जानकारी न देने पर आक्रोश है। उन्होंने अफसरों पर भेदभाव करने का आरोप लगाकर अपनी नाराजगी जाहिर की और भविष्य में ऐसा होने पर आंदोलन के लिए चेताया।
भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष (युवा) अमनप्रीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुए तहसील दिवस की क्षेत्र के किसानों को कोई जानकारी नहीं दी गई थी। हमेशा की तरह तहसील दिवस सत्ताधारी पार्टी का राजनीतिक कार्यक्रम बनकर रह जाता है।
उनका आरोप है कि डीएम के साथ पार्टी के पदाधिकारी मंच साझा करते
हैं। जो महज फोटो खिंचाने तक सीमित रहते हैं जबकि जनता की समस्या जस की तस बनी रहती है। उन्होंने कहा कि इसी तरह नादेही चीनी मिल की ओर से भी आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की भी उन्हें जानकारी नहीं दी जाती है जबकि क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान निवास करते हैं।
वह भी अपनी समस्या को तहसील दिवस के माध्यम से रखना चाहते हैं। उन्होंने इसे किसानों के साथ भेदभाव बताते हुए चेताया कि यदि भविष्य में फिर से ऐसा हुआ तो आंदोलन को बाध्य होंगे। वहां प्रेम सिंह सहोता, हरदीप सिंह, रणजीत सिंह, अमृतपाल सिंह, सुखदीप सिंह, मोनिस खान, शान अली, राजकुमार सैनी, कृष्ण कुमार आदि थे

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply