जसपर में कल विभागीय योजनाओं की जानकारी के लिये कार्यशाला का होगा आयोजन

नव निर्वाचित प्रधानगणों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत सदस्यों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों, आम जनमानस को कराएँगे अवगत

रूद्रपुर। उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान ने बताया कि जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निदेशों के क्रम में 23 अगस्त शनिवार को प्रातः 11 बजे से विकास खण्ड कार्यालय जसपुर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। उन्होने बताया कि कार्यशाला में जिला स्तरीय अधि कारियों/कार्यालयाध्यक्षों द्वारा विभागीय योजनाओं से जनपद के नव निर्वाचित मा० प्रधानगणों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत सदस्यों एवं अन्य जनप्रतिनिधि यों, आम जनमानस को अवगत कराया जायेगा। उन्होने बताया कि कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जन्म-मृत्यु से सम्बन्धित कार्यों की जानकारी दी जायेगी साथ ही विभागीय अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों, आम जनमानस को अपनी विभागीय योजनाओं, जन अकांक्षी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी पीपीटी, पोस्टर, बैनर एवं अन्य माध्यमों से दी जायेगी ताकि अधिक से अधिक आम जनमानस को विभिन्न कल्याणकारी योजना अन्तर्गत लाभान्वित किया जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *