जसपुर:बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में दर्जन भर के करीब यात्री घाय, दो गंभीर

जसपुर।आज सुबह हरिद्वार से लखीमपुर खीरी जा रही एक बस ने गेहूं से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में दर्जनभर के करीब यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों को जसपुर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

दरअसल आज तड़के जसपुर के ग्राम गूलरगोजी निवासी नईम अहमद ने पुलिस को सूचना दी कि जसपुर में फीका नदी के पुल के पास एक बस ने ट्रैक्टर ट्राली के पीछे से हाइवे पर टक्कर मार दी है। सूचना मिलते ही पुलिस उपनिरीक्षक के.सी.आर्य कांस्टेबल राजेंद्र सिंह मैहर, कांस्टेबल अब्दुल मलिक कांस्टेबल प्रविंद्र सिंह, कांस्टेबल हेमचंद्र फुलारा तथा होमगार्ड निर्मलजीत सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। जहां बस संख्या UP 31AT7743 ने ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे टक्कर मारी हुई थी। बस में करीब 60 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। घटना के बाद बस का चालक मौके से चला गया था। ट्रैक्टर ट्राली का 44 वर्षीय चालक सलीम अहमद पुत्र अमीर हुसैन निवासी निवार मंडी जसपुर मौके पर मौजूद था ट्रैक्टर टोली में गेहूं लदा हुआ था। ट्रैक्टर ट्राली चालक के साथ अकरम पुत्र असलम निवासी हसनपुर थाना रेहड़ जिला बिजनौर था। मौके पर उपस्थित सवारी तथा ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक द्वारा बताया कि बस चालक द्वारा ट्रैक्टर ट्राली के पीछे टक्कर मार दी। बस हरिद्वार से लखीमपुर खीरी जा रही थी और ट्रैक्टर HR 01AJ 9389 मय ट्रॉली हसनपुर से काशीपुर जा रहा था। दुर्घटना में बस में सवार 50 वर्षीय मनोज पुत्र रामा, 65 वर्षीय बाबूराम पुत्र रामलाल, 30 वर्षीय श्रीमती शालू पत्नी जयकिशन, 35 वर्षीय श्रीमती मीना पत्नी भजनलाल, 45 वर्षीय मुन्नी पत्नी रामप्रीत, 52 वर्षीय भुनना उर्फ रामप्रीत पुत्र जौहरी, 75 वर्षीय श्रीमती प्रहलाद पत्नी मुरली, 82 वर्षीय मुरली पुत्र रामलाल, 48 वर्षीय सुघर पुत्र रतीराम तथा 35 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र मुरली निवासीगण ग्राम झंडीराज थाना निघासन जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जसपुर के सरकारी अस्पताल जसपुर लाया गया। घायलों में श्रीमती मुन्नी पत्नी रामप्रीत के सिर व मुंह में तथा मनोज पुत्र रामा के मुंह में गंभीर चोट लगी है, जिन्हें इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *