देहरादून मे स्वदेशी के समर्थन में सड़क पर उतरे सीएम धामी
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात में ‘स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ’ अभियान को बढ़ावा देने की बात कही तो इसे आत्मसात कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी जनजागरूकता के लिए सड़कों पर उतर गए। मुख्यमंत्री ने देहरादून के पलटन बाजार में अभियान के दौरान व्यापारियों, स्वयं सेवी संगठनों और आमजन को स्वदेशी उत्पादों के अधिकाधिक उपयोग के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य सभा सदस्य एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर स्वदेशी उत्पाद अपनाने के स्टीकर भी चस्पा किए।
मंगलवार शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर से पलटन बाजार में पैदल यात्रा कर ‘स्वदेशी
स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से देहरादून के पलटन बाजार में पैदल यात्रा करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। साथ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट साभारः सूवि
अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ’ जनजागरूकता अभियान का नेतृत्व किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेशी अपनाना केवल आर्थिक निर्णय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय कर्तव्य है। प्रधानमंत्री के ‘स्वदेशी अपनाओ देश को
मजबूत बनाओ’ मंत्र को अपनाकर हम न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि त्योहारों, उपहारों एवं दैनिक उपयोग में स्वदेशी विकल्पों को प्राथमिकता दें।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply