जसपुर:उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष मकवाना का हुआ जोरदार स्वागत

उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह राही के आवास पर पहुंचे उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना

जसपुर । उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) ने प्रमुख सचिव आरके सुधांशु की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा प्रदेश के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती हेतु बनाई जा रही नीति/ नियमावली में शामिल कराकर नगर निकायों के वर्षो से कार्यरत संविदा , स्वच्छता समिति , उपनल व आउटसोर्स पर्यावरण मित्रों को नियमित कराने का भरोसा दिलाया ।
बुधवार की देर शाम को उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह राही के आवास पर पहुंचे उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना का पर्यावरण मित्रों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया । इस दौरान पर्यावरण मित्रों ने वर्दी समय से न देने , सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराने , सफाई यंत्र न देने , आउटसोर्स पर्यावरण मित्रों के वेतन से ईपीएफ और ईएसआई की कटौती करने पर जमा नही करने व हाई कोर्ट के आदेश अनुसार नियमितीकारण कराने आदि समस्याएं रखी । कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह राही ने पुनर्गठन ढांचा संख्या 757 को संशोधित करने एवं मुख्यमंत्री की घोषणा संख्या 123 /2025 के तहत राज्य के समस्त विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती हेतु नीति/ नियमावली बनाई जा रही है उक्त नीति/ नियमावली में राज्य की नगर निकायों में वर्षो से संविदा , मौहल्ला स्वच्छता समिति , उपनल , आउटसोर्स आदि में कार्यरत पर्यावरण मित्रों को भी शामिल कर नियमित कराने तथा नगर निकायों में ठेका प्रथा को पूर्ण रूप से समाप्त कर सीधी भर्ती कराने व नगर निकायों में बड़े हुए क्षेत्रफल के आधार पर पूरे प्रदेश में 20 हजार पर्यावरण मित्रों की सीधी भर्ती कराने की मांग रखी । आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने कहा कि सरकार ने पर्यावरण मित्रों की समस्याओं और हितों के लिए ही सफाई कर्मचारी आयोग का गठन किया है पर्यावरण मित्रों की हर समस्या का निस्तारण करना करना ही आयोग की प्राथमिकता है । उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता कर पर्यावरण मित्रों की समस्याओं का शीध्र ही निस्तारण कराने का आश्वासन दिया । उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए वाल्मीकि समाज से सरकार की सभी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आह्वान किया । इस अवसर पर उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह राही , चौधरी ब्रजकिशोर किशोर , शाखा अध्यक्ष आलोक कुमार , शेखर , हरकिशोर , आनंद कुमार , फिरोज , मुकेश कुमार , कबुल सिंह , रूपेश कुमार , संजय पवार , विनोद कुमार , कमल कुमार , गंगा , अर्जुन कुमार ,कुलदीप , सागर , अमरदीप , विनीत कुमार , आकाश कुमार , बृजेश कुमार , बंटी , सौरभ , विपिन कुमार , संजय कुमार , राज आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *