मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट जारी किए जाने एवं भारी बारिश की सम्भावना के दृष्टिगत दिये आदेश
हरिद्वार ३१ अगस्त 2025 मौसम विभाग द्वारा दो दिन का रेड अलर्ट जारी किए जाने एवं भारी बारिश की सम्भावना के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं उप जिला अधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को अपने -अपने क्षेत्रों में सतर्क एवं अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने अपने सतर्क एवं अलर्ट रहने तथा फिल्ड कर्मचारियों को भी सतर्क रहने को निर्देशित किया जाए ताकि किसी भी क्षेत्र में कोई घटना घटित होने एवं जल भराव की स्थिति होने पर त्वरित आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि भारी बारिश के कारण यदि किसी सम्पत्ति एवं योजना को कोई क्षति होती है तो उसका आंकलन करते हुए आंकलन प्रस्ताव तत्काल जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply