जेड ए एक्ट के अनुसार नियमितीकरण की मांग
जसपुर। सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए तहसील प्रशासन ने ग्रामीणों को नोटिस दिए हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर जेड ए एक्ट के तहत नियमितीकरण की मांग की।
ग्राम प्रधान हरिओम सिंह के नेतृत्व में पतरामपुर गांव के ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि वह पिछले करीब 50 वर्ष से गांव में निवास करते चले आ रहे हैं।
सभी परिवार मेहनत-मजदूरी करते हैं और उन्होंने अपना मकान बनाया है। तहसील प्रशासन उन्हें
अब यहां से हटाना चाहता है। मकानों की भूमि को श्रेणी 6/4 की बताकर 15 दिन के अंदर भूमि खाली करने का नोटिस जारी किया गया है।
ग्रामीणों ने श्रेणी 6/4 में दर्ज भूमि को जेड ए एक्ट के तहत नियमितीकरण की मांग की। यहां सतनाम सिंह, तेजपाल सिंह, शिवम कुमार, रोशन सिंह, अबरार अहमद आदि थे। एसडीएम चतर सिंह चौहान ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर गांव की सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई की जा रही है। संवाद

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply