जसपुर:ब्राइट स्टार्ट के होनहारो ने किया एक बार फिर कॉलेज का झंडा बुलंद

ब्राइट स्टार्ट अकेडमी के तैराकों ने जीते 25 पदक

ना सिर्फ शानदार प्रदर्शन किया बल्कि अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुये 10 स्वर्ण, 10 रजत और 5 कांस्य पदक सहित कुल 25 पदक जीत कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया

प्रबंधक अमित काम्बोज ने खिलाड़ियों के उत्साह और लगन को सराहते हुये होंसला बढ़ाया

रुद्रपुर स्थित जी.डी. गोयंका स्कूल में 31 अगस्त को आयोजित एक्वेटिक 5.0 तैराकी प्रतियोगिता (Aquatic 5.0 Swimming Competition) में ब्राइट स्टार्ट इंटरनेशनल अकादमी, जसपुर के होनहार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 25 पदक अपने नाम किए। इनमें 10 स्वर्ण, 10 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल हैं।

विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्राओं व छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। तम्मन्ना ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल में कांस्य तथा 50 मीटर बटरफ्लाई में स्वर्ण पदक जीता। आस्था ने 50 मीटर बैकस्ट्रोक में रजत पदक प्राप्त किया। प्रबजीत कौर ने 3 पदक (स्वर्ण, रजत व कांस्य) अर्जित किए। जितेंद्र सिंह ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत, 50 मीटर बैकस्ट्रोक में स्वर्ण व 100 आई.एम. में रजत पदक जीतकर विद्यालय का मान बढ़ाया। सरताज, गुरवंश, गरव गिरी, नवजोत एवं अगमजोत सिंह ने भी विभिन्न प्रकार के पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
इसके साथ ही बॉयज़ 4×50 मीटर फ्रीस्टाइल रिले टीम (जितेंद्र, गर्व, नवजोत, गुरवंश) ने स्वर्ण पदक जीता, वहीं गर्ल्स 4×50 मीटर फ्रीस्टाइल रिले टीम (तम्मन्ना, आस्था, गरिमा यादव, प्रबजीत कौर) ने रजत पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

इस सफलता के पीछे बच्चों की अथक मेहनत और अनुशासन का बड़ा योगदान रहा। विद्यार्थियों ने न केवल विद्यालय समय में, बल्कि रविवार और अन्य अवकाश के दिनों में भी विद्यालय आकर अभ्यास किया। नियमित दिनों में भी वे विद्यालय में अतिरिक्त समय तक रुककर कठिन परिश्रम से अभ्यास करते रहे।

कोच श्री दीपक साह ने बच्चों के साथ पूर्ण समर्पण और निष्ठा के साथ अभ्यास करवाया। उनकी मेहनत और मार्गदर्शन के कारण ही बच्चों ने प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रबंधक अमित काम्बोज ने खिलाड़ियों के उत्साह और लगन की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि हमारे विद्यालय के लिए गर्व की बात है। हमारे बच्चे लगातार मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मधु शर्मा जी ने कहा हमारे विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में अपनी कार्य-कुशलता और टीम भावना का शानदार परिचय दिया है। इनकी मेहनत और आत्मविश्वास से विद्यालय का नाम ऊँचा हुआ है।

विद्यालय परिवार ने कोच दीपक साह की मेहनत और बच्चों की निष्ठा की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। साथ ही उन अभिभावकों को भी साधुवाद दिया गया जिन्होंने बच्चों की तैयारी में विद्यालय का पूरा सहयोग किया और उनके उत्साहवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *