जसपुर में ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ तथा कनिष्ठ उप प्रमुख समेत सभी बीडीसी सदस्यों को उपजिलाधिकारी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल ने कहा कि जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है। उनके भरोसे पर सभी को खरा उतरना होगा। सरकार विकास कार्य में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है।
आज मंडी समिति परिसर में ब्लॉक प्रमुख अनूप कौर, ज्येष्ठ उप प्रमुख प्रगट सिंह, कनिष्ठ उप प्रमुख विमल कुमार को उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान ने शपथ दिलाई। इसके बाद 37 बीडीसी सदस्यों को भी एसडीएम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। ब्लॉक प्रमुख अनूप कौर ने सभी के सहयोग से विकास कार्य कराने का भरोसा दिलाया। पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, एससी आयोग अध्यक्ष मुकेश कुमार ने प्रमुख, ज्येष्ठ व कनिष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख को शॉल भेंटकर सम्मान किया।उन्होंने सभी से मिलजुलकर विकास करने की अपील की। उन्होंने क्षेत्र के विकास में बिना भेदभाव के काम करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान प्रभारी बीडीओ राजेश यादव, चन्द्रशेखर जोशी, चरनजीत सिंह, रवि डोगरा, राम मेहरोत्रा, तीरथ सिंह, कश्मीर सिंह, जुम्मा खां, खड़क सिंह, मनपीत लाडी, राजकुमार, विमल, तरूण पधान, मो. हसन, सिद्वार्थ सिंघल, सनी पधान, रोबी पधान, सरफराज हुसैन आदि मौजूद रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply