सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप से घायल, निजी अस्पताल में भर्ती

अखंड पाठ के भोग से घर लौट रहे, जिला बिजनौर के नबाबाद थाना रेहड़ के निवासी हैं दंपति
काशीपुर। अखंड पाठ के भोग कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे स्कूटी सवार दंपती को कार चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पत्नी की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पति को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।

यूपी के जिला बिजनौर थाना रेहड़ बादीगढ़ ग्राम नबाबाद निवासी गुरचरन सिंह अपनी पत्नी कश्मीर कौर (60) के साथ काशीपुर मानपुर रोड स्थित अपनी बहन के घर अखंड पाठ के भोग में शामिल होने बृहस्पतिवार को स्कूटी से आए थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद शाम को गुरचरन सिंह व उनकी पत्नी कश्मीर कौर स्कूटी से घर वापस लौट गए। परिजनों ने बताया कि थाना रेहड़ के बादीगढ़ पुलिस चौकी के पास वह अपने गांव की ओर मुड़ रहे थे। इसी दौरान किसी तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने गुरचरन सिंह व कश्मीर कौर गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचें परिजन दोनों घायलों को काशीपुर लेकर आए और मानपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान कश्मीर कौर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *