जसपुर ( संवाददाता)। ब्लाक प्रमुख अनूप कौर के पति तीरथ सिंह, जिला पंचायत सदस्य कामनी चौहान के पति, रामलीला कमेटी अध्यक्ष सनी पधान ने हल्द्वानी में सांसद अजय भट्ट से मुलाकात कर उन्हे भगवान की प्रतिमा सौंपी। साथ ही क्षेत्र की विकास योजनाओं पर चर्चा की। शनिवार को जिला पंचायत सदस्य कामनी चौहान के पति, रामलीला कमेटी अध्यक्ष सनी पधान
ने हल्द्वानी से लौटकर बताया कि ब्लाक प्रमुख अनूप कौर के पति तीरथ सिंह ने ब्लाक के विकास कार्यों के लिए सांसद अजय भट्ट से सहयोग मांगा है। बताया कि कई योजनाओं के प्रस्ताव सौंपा तथा राज्य एवं केंद्र स्तर से योजनाओं के संचालन के लिए धनराशि आंवटित कराने की मांग की। सांसद अजय भट्ट ने ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि तीरथ सिंह को भरपूर सहयोग करने का भरोसा दिलाया

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply