जसपुर। बीती रात करीब 11 बजे एक गुलदार रिहायशी इलाके में चहल कदमी करते हुए सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गया। कॉलोनी वासियों द्वारा गुलदार का वीडियो वायरल कर दिया गया।
गुलदार की दस्तक से कॉलोनी में दहशत का माहौल है। सूत मिल चौकी जसपुर के ठीक सामने नहर की पटरी के दोनों साइड में रिहायशी इलाका है। जहां विगत रात्रि एक गुलदार चहल कदमी करते हुए लोगों ने अपने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे मे देखा। जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। उन्हें लगा कि गुलदार उनके घर के अंदर ही प्रवेश करने वाला है। कॉलोनी वासियों ने एक दूसरों को फोन कर कॉलोनी में गुलदार के घूमने की सूचना दी। जिससे कॉलोनी में खलबली मच गई। उधर तराई पश्चिमी वन प्रभाग फाटो रेंज राहुल पतरामपुर गूलर घट्टी में बसे गुर्जरों के परिवार उस समय दहशत में आ गए जब हाथी उनके डेरे में घुस गया। लोगों ने शोर मचा कर किसी तरह से हाथी को स्वामी, भगाया। और सूचना वनविभाग के अधिकारियों को दी गई। बस्ती वालों ने बताया अक्सर हाथी उनके डेरो में घुस जाता है आमजन को खतरा है।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply