जसपुर। उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार आने पर एक वर्ष के भीतर सबसे पहले जसपुर में खेल स्टेडियम व पॉलिटेक्निक और रोडवेज बस अड्डे का निर्माण होगा।
आज भूतपुर्ण रोड स्थित अपने कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए उक्त विचार व्यक्त करते हुए कांग्रेस विधायक आदेश चौहान ने कहा कि वर्ष 2014 में हरीश रावत की सरकार में क्षेत्र के खिलाड़ियों की भावनाओं की कदर करते हुए सूत मिल में लगभग 9 एकड़ भूमि पर खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा कर उसकी चार दिवारी के लिए 1.40 करोड रुपए की धनराशि कर स्टेडियम का शिलान्यास किया था। दुर्भाग्यपूर्ण भाजपा की सरकार आने पर सिडकुल को पैसा न देने के अवमुक्त कर कारण स्टेडियम अस्वीकृत कर दिया। जिससे स्टेडियम का निर्माण अधर में लटका हुआ है। ज्य स्टेडियम कैंसिल हुआ था तब पूर्व विधायक ने इसका
विरोध क्यों नहीं किया और क्यों चुप रहे आज वह अपनी खिसकती राजनीति को उजागर करने के लिए बच्वों के कंधे पर बंदूक रखकर उनको मोहरा बना रहे हैं अगर राजनीतिक करनी है तो बच्चों को इस्तेमाल न करें, बच्चों पड़ेने दे और खेले, उनका भविष्य बर्बाद ना करें, उन्होंने कहा कि वह भी चाहते हैं कि जसपुर स्टेडियम का निर्माण हो साथ ही जनता की वर्षों पुरानी मांग रोडवेज बस अड्डा एवं पॉलिटेक्निक का भी निर्माण हो। कहा कि सदन में भी कई बार स्टेडियम बनाने का मुरा उठाया और महामहिम राज्यपाल से भी जपपुर स्टेडियम निर्माण
कराने की मांग रखी। उन्होंने पूर्व विध ायक को आड़े हाथों लेते कहा कि वह तीन बार जसपुर विधानसभा से विध विक रहे, रहे, सरकार में भी रहे और विपक्ष में भी, जब उन्हें जपणु स्टेडियम निर्माण कराने की याद नहीं आई। आज पूर्व विधायक राजनीति को चमकाने के लिए 551 बच्चों को इस्तेमाल कर राजनीति कर रहे हैं अगर स्टेडियम की मांग को लेकर बच्चों ने उपवास कार्यक्रम किया है तो पूर्व विधायक को आगे बैठने की बजाय पाछे बैठकर उनको समर्थन देना चाहिए था। विधावक ने बातों ही बातों में चुटकी लेते हुए कहा कि स्टेडियम एवं रोडवेज बस अड्म मंजूर होने पर होल्डिंग आदि लगाकर बधाई तो दी गई। लेकिन स्टेडियम एवं रोडवेज बस अड्डा कहा है, ज्ब स्टेडियम कैंसिल हुआ तो किसी ने भी इसका विरोध नहीं किया। उन्होंने कहा कि रोडवेज बस अड्डा के लिए जब उन्होंने कार्रवाई शुरू की तो कुछ नेताओं ने इसका पीछे से विरोध कर रोडवेज बस अड्डा रुकवा दिया। यह क्षेत्र के खिलाड़ियों के साथ है वह भी चाहते की जसपुर में स्टेंडयम, पॉलिटेक्निक और रोडवेज बस अड्डा का निर्माण हो। इस अवसर पर इश्तियार अहमद बबलू, गजेंद्र सिंह चौहान, सभासद मोइनुद्दीन मजनू आदित्य चौहान, सर्वेश कुमार, रविंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply