
अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ़
जसपुर।पूर्व विधायक और भाजपा नेता डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल ने उच्च न्यायालय उत्तराखंड के माननीय मुख्य न्यायाधीश और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेज कर बालिका हत्या कांड मामले मे फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर किशोरी को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की हे।श्री सिंघल ने भेजे पत्र मे मांग की कि विधानसभा जसपुर के ग्राम अमियावाला में गत 16 सितम्बर 2025 को 13 वर्षीय मासूम बालिका के साथ हुई भयावह व दुखद घटना के सम्बंध में पत्र भेजकर कहा कि उक्त मामले में हत्यारोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है।और क्षेत्र के लोगो की मांग है कि उक्त मामले में फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर प्रतिदिन सुनवाई की जाए जिससे दोषी को अतिशीघ्र कड़ी से कड़ी सजा मिल सके और पीड़ित परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए निःशुल्क कानूनी सहायता देने की मांग भी की है।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply