बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर, गंभीर

काशीपुर। अज्ञात बाइक सवार युवकों ने सामान लेने जा रही एक महिला को टक्कर मारकर उसकी टांग तोड़ दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। खड़कपुर देवीपुरा निवासी पूजा ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बीती 12 सितंबर 2025 की दोपहर उसकी मां ममता दुकान से सामान लेने जा रही थी। इस दौरान बाइक पर दो नाबालिग युवकों ने बाइक को लापरवाही से चलाते हुए उसकी मां को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मां गभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी एक टांग भी टूट गई। गंभीर हालत में उन्हें बाजपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *