अंकुर जैन, ब्यरो चीफ़
जसपुर । रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर ने अच्छे नंबरों से पास होने वाले बच्चों को 200 स्कूल बैग बांटे ।
आज रामचंद्र सिंह सरस्वती शिशु विद्या इंटर कॉलेज परिसर में रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर के सदस्यों ने सेवा सर्वोपरि कार्यक्रम आयोजित किया ।

जिसका भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल और क्लव के अध्यक्ष विनीत सिंघल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया । इस दौरान क्लब के अध्यक्ष विनीत सिंघल ने कहा कि बच्चों को बैग वितरण करना क्लब का एक छोटा सा प्रयास है उनके उज्जवल भविष्य को दिशा देने के लिए जिससे वह आगे चल कर अपना और देश का नाम ऊँचा कर सके । क्लब का मेंन उद्देश्य मूल मंत्र सेवा सर्वोपरि है हम समाज की सेवा करते और कमजोर वर्ग के व्यक्तियों और बच्चों की हर संभव सहायता करते हैं । इसके बाद क्लब के सदस्यों ने सरस्वती शिशु मंदिर के हर कक्षा के बच्चों को सिक्स टॉप में अच्छे नंबरों से पास होने पर 200 स्कूल बैग बांटे । इस अवसर पर क्लव के सचिव पुनीत सिंघल , संजय गोयल, नवदीप बिश्नोई , प्रदीप गोयल , अवलोक जैन , अवलोक गोयल , अंकुर बिश्नोई , राजीव कौशिक, पवन शर्मा, सुधीर बिश्नोई , उदित अग्रवाल , एसपी शर्मा , आशीष चौबे , शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य गिरीश जोशी आदि मौजूद रहे ।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply