जसपुर। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सत्कार ढाबा के स्वामी व नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान संघ जसपुर गुरमेज सिंह प्रधान को सम्मानित किया।
मीडिया से बातचीत करते हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष व उत्तरांचल पंजाबी महासभा के महामंत्री हरिओम सिंह ने बताया कि समाजसेवी व सत्कार ढाबा के स्वामी गुरमेज सिंह ने ग्राम वासियों की मांग पर अपने जीवन का पहला चुनाव लड़ा और पहली बार में ही वह ससम्मान प्रधान चुन लिए गए। इसके पश्चात जसपुर ब्लॉक के प्रधानों ने सर्वसम्मति से उन्हें निर्विरोध प्रधान संघ का अध्यक्ष भी चुना। उनकी इस उपलब्धि पर समस्त पंजाबी समुदाय को गर्व है। इस अवसर पर पंजाबी महासभा के अध्यक्ष महेंद्र अरोड़ा, महामंत्री हरिओम सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार अरोड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह, जिला उपाध्यक्ष सतीश नरूला, हरीश कुमार ग्रोवर, ललित कुमार शर्मा, विजय कुमार रहेजा, दीपक कुमार समेत दर्जनों पंजाबी समुदाय के लोग उपस्थित रहे ।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply