(अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ़,)
जसपुर। रामगंगा नदी में साथियों संग मछली पकड़ने गए अधेड़ की नदी में डूबकर मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।

क्षेत्र के ग्राम रायपुर निवासी गुफरान पुत्र इरफान, उस्मान पुत्र अब्दुल रहीम, फिरोज पुत्र निसार शुक्रवार को पुलिस चौकी सुरजन नगर (ठाकुरद्वारा) ग्राम बल्लभगढ़ के निकट बह रही रामगंगा नदी में मछली पकड़ने गए थे। बताते है कि नदी में जाल लगाते समय फिरोज और गुफरान गहरे कुंड में चले गए। किसी तरह गुफरान तो हाथ पैर मारकर बाहर आ गया। लेकिन 42 वर्षीय फिरोज ऊपर नहीं आ सका। काफी देर तक फिरोज के साथी एवं अन्य लोग उसे तलाशते रहे। लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने फिरोज के परिजनों को हादसे की सूचना दी। सूचना पर ग्राम प्रधान दिलशाद शाह समेत सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा फिरोज के शव की तलाश की। ग्राम प्रधान दिलशाद शाह ने बताया कि शव को खोजने के प्रयास किए जा रहे है।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply