कुमाऊँ मिड डे ब्यूरो
देहरादून।उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच पारा परीक्षा ले रहा है। मैदानी क्षेत्रों में तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। जिससे झुलसाने वाली गर्मी महसूस की जा रही है। देहरादून में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।जबकि, ऊधमसिंह नगर में शनिवार सितंबर में पिछले पांच वर्ष में सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है।सुबह से ही चटख धूप

शनिवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही चटख धूप खिली रही। दोपहर में तपिश बढ़ गई और गर्म हवाओं ने खूब झुलसाया। दून का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान भी दो से चार डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।
उधर, ऊधमसिंह नगर में दिन का पारा 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सितंबर में बीते पांच वर्ष में सर्वाधिक है। इससे पहले वर्ष 2020 में 21 सितंबर को यहां अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया था।

इन जिलों मे रही ज़बरदस्त गर्मी
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार को चमेाली, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ समेत आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने और कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की वर्षा के आसार हैं। वहीं, शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रह सकता है और पारे में वृद्धि के आसार हैं।ठंड आने से पहले उत्तराखंड में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा पारा, पांच साल में सबसे गर्म दिन रहा शनिवार

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply