जसपुर स्कूटी को क्षतिग्रस्त करने को लेकर कुछ लोगों ने पिता पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर का जांच शुरू कर दी है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंशा पट्टी (बंधन पैलेस) के पास निवासी रोबनदीप ने बताया उसकी पुत्री की स्कूटी को पड़ोस के ही रमनदीप के पुत्र ने बाइक से टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दी थी ।जिसके बाद बह स्कूटी को वह मिस्त्री की दुकान पर ले गया और ठीक करने के लिए खड़ी कर दी उन्होंने आरोप लगाया कि 20 सितंबर की शाम 6:00 बजे रमनदीप ने उन्हें फोन कर मिस्त्री की दुकान पर बुलाया जहां उसके साथ पहले से ही 5 से 6 लोग मौजूद थे इस दौरान गुरनाम सिंह, रमनदीप और बलवीर ने लोहे की राड व धारदार हथियार से उसे पर व उसके पुत्र पर हमला कर दिया जिसमें उसके पुत्र और उसे काफी चोट आई है पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply