नाराज प्रधानों ने लेखपाल के विरुद्ध कार्यवाही को मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

जसपुर तहसील जसपुर में कार्यरत एक लेखपाल द्वारा जनप्रतिनिधि ग्राम प्रधान से अभद्रता करने से नाराज प्रधानों ने प्रधान संघ अध्यक्ष के नेतृत्व में लेखपाल के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए तहसीलदार को मांग पत्र सोपा।
जसपुर क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने प्रधान संघ अध्यक्ष गुरमेज सिंह की अध्यक्षता में तहसील पहुंचकर संबंधित लेखपाल की शिकायत तहसीलदार शुभांगिनी सिंह से की और लेखपाल आजाद सिंह के गलत कृतियों से अवगत कराया तथा ग्राम प्रधान के साथ बदतमीजी करने की शिकायत कर प्रधानों ने लेखपाल के विरुद्ध सख्त विधिक कार्रवाई की मांग की तहसीलदार ने जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष गुरमेज सिंह प्रधान शमीम दूधिया, दिलशाद शाह,हरिओम सिंह, करतार सिंह, शेर अली प्रधान समेत दर्जनों प्रधान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *