काशीपुर में कल होगा 55 फिट के रावण और 50 फिट के कुंभकरण के पुतले का दहन

प्रतीकात्मक फोटो

अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ़
काशीपुर। दशहरा में पायते वाली रामलीला मैदान में 65 फीट के रावण और 60 फीट के कुंभकरण के पुतले का दहन किया जाएगा। दशहरा मेले के लिए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। चीमा चौराहा स्थित पायते वाली रामलीला मैदान परिसर में हर वर्ष दशहरा मेले का आयोजन किया जाता है।

जहां रावण और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाता है। मेरठ के महबूब ने बताया कि वह तीन पीढ़ियों से काशीपुर में दशहरा में रावण और कुंभकरण के पुतले तैयार कर रहे हैं। उनके साथ 8-10 लोगों की टीम पुतला बनाने में सहयोग करती है। बताया कि 15-20 दिन में दोनों पुतले तैयार हो जाते हैं।इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा आतिशबाजी अधिक रहेगी। गुरुवार की शाम सात बजे से आतिशबाजी शुरू हो जाएगी। उसके बाद राम-रावण युद्ध के मंचन के बाद रावण और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा। वहीं कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि मेले में सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं। शाम को चीमा चौराहा व एमपी चौक से रामलीला मैदान की ओर जाने वाले बड़े वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *