काशीपुर महापौर दीपक बाली को पार्षदगणों व अन्य जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

काशीपुर।महापौर परिषद द्वारा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दिए जाने पर जनप्रतिनिधियों ने दीपक बाली को शुभकामनायें दी।

आज बुधवार को नगर निगम कार्यालय में अखिल भारतीय महापौर परिषद द्वारा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दिए जाने पर सभी पार्षदगणों, ग्राम प्रधानों, पूर्व सैनिक संगठन, अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा, बिश्नोई सभा, देवभूमि संयुक्त कर्मचारी महासंघ के लोगों द्वारा बधाई दी । महापौर दीपक बाली ने सभी लोगों का हृदय से आभारी जताया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, चिकित्सा प्रकोष्ठ सह संयोजक डॉक्टर यशपाल रावत, मंडल अध्यक्ष अर्जुन जी, सांसद प्रतिनिधि विजय बॉबी , प्रधान संघ अध्यक्ष जसपाल जस्सी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा गुरबक्श बग्गा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *