महामहिम राज्यपाल कल पंतनगर मे,

रूद्रपुर 09 अक्टूबर, 2025 – महामहिम राज्यपाल उत्तराखण्ड ले.ज. (सेनि.) गुरमीत सिंह 10 अक्टूबर 2025 शुक्रवार को एक दिवसीय कार्यक्रम पर गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में पधार रहे है। प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार महामहिम राज्यपाल 10 अक्टूबर को 12.15 बजे जौलीग्रांड एयरपोर्ट से हवाई जहाज द्वारा प्रस्थान कर 01 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेगें। एयरपोर्ट से कार द्वारा प्रस्थान कर 01.10 बजे तराई भवन गेस्ट हाउस पहुंचेगें। महामहित राज्यपाल का 01.10 बजे से 02.10 बजे तक समय आरक्षित रहेगा। महामहित राज्यपाल 02.10 बजे तराई भवन गेस्ट हाउस कार द्वारा प्रस्थान कर गॉधी ऑडिटोरियम पंतनगर पहुंचेगें। महामहिम राज्यपाल का 02.13 बजे से 03.55 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। महामहिम 03.55 बजे गॉधी हॉल पंतनगर विश्वविद्यालय से प्रस्थान कर पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेगें, जहां से महामहिम 04.10 बजे हवाई मार्ग से देहरादून के लिए प्रस्थान करेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *