काशीपुर।. समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव सरदार अमरदीप सिंह सिद्धू के काशीपुर बाजपुर रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित समाजवादी पार्टी की एक अहम बैठक हुई बैठक में समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व रक्षा मंत्री पूर्व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने उनको अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए हुए उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया इस अवसर पर जिला उधम सिंह नगर के जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने कहा नेता जी ने सदैव किसानों गरीबों मजदूरों अल्पसंख्यकों के हितों को लेकर संघर्ष किया और देश में एक ऐसे नेता की छवि में अपने आप को स्थापित किया जिन्होंने गरीबों मजदूरों अल्पसंख्यकों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए समाजवाद की राजनीति को एक नई दिशा दी. समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने कहा की नेताजी जमीनी राजनीति से जुड़े हुए राजनीति के एक सच्चे योद्धा थे. रवि छाबड़ा ने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता आज उनकी पुण्यतिथि पर उनके बताए हुए रास्तों पर चलने का संकल्प ले. उनके संघर्ष व उनके समाजवाद के मूल्यों को आगे बढ़ाने में प्रत्येक कार्यकर्ता सदैव समाजवादी विचारधारा से जुड़ कर राजनीति के मार्ग पर आगे बढ़े इस मौके पर अमरदीप सिंह सिद्धू मो नाजिम सफी अमित कुमार मंगत राम विक्की बाटला मो आरिफ मो नईम चौधरी,, मौजूद रहे,

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply