जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कैम्प धान खरीद की समीक्षा की उप जिलाधिकारियो को दिये निर्देश

रूद्रपुर 10 अक्टूबर, 2025- जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कैम्प कार्यालय में धान खरीद की समीक्षा की। उन्होने उप जिलाधिकारियो को निर्देश दिये कि धान क्रय केन्द्र पर किसानो को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका ध्यान रखे। उन्होने कहा कि यदि कही धान क्रय केन्द्र बढ़ाने की आवश्यकता हो तो शीघ्र अवगत कराये ताकि जनपद मुख्यालय से अनुमति दी जा सकें। उन्होने कहा कि यदि पोर्टल पर किसी प्रकार की कोई परेशानी आती है तो मैनुअल तौर पर किसानो के धान क्रय किया जाये। उन्होने उप जिलाधिकारियो को निर्देश दिये कि दीपावली के अवकाश को छोड़कर अन्य अवकाशो में किसानो का धान क्रय कराया जाये। उन्होने कहा कि धान क्रय केन्द्रो पर बारदाना आदि सभी तैयारी रखी जाय।
अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने बताया कि जनपद में 254 धान क्रय केन्द्र खोले गये है। जिसमे यूसीएफ के 178, एनसीसीएफ के 13, खाद्य विभाग के 27, उत्तराखण्ड उपभोक्ता सहकारी संघ लि0 के 11 व पीसीयू के 25 धान क्रय केन्द्र है।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, ओसी गौरव पाण्डेय, सम्भागीय खाद्य नियंत्रक लता मिश्रा, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ0 अभय सक्सेना, एआर कोआपरेटिव हरीश चन्द्र खण्डूरी आदि उपस्थित थे व सभी उप जिलाधिकारी, वर्चुअल के माध्यम से जुड़े थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *