मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल पहुंच कर विधायक फकीर राम का कुशल छेम जाना

हल्द्वानी ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी के एक अस्पताल में भर्ती गंगोलीहाट के विधायक फकीर राम से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने विधायक से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने डॉक्टरों से उपचार की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने चिकित्सालय प्रबंधन को विधायक श्री फकीर राम के बेहतर उपचार हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *