जसपुर:ब्राइट स्टार्ट इंटरनेशनल एकेडमी के छात्रों ने एक बार फिर फेहराया जीत का पताका

एमेनिटी मॉडल यूनाइटेड नेशन्स (AMUN) 2025 में ब्राइट स्टार्ट रहा विजेता

जसपुर। ब्राइट स्टार्ट इंटरनेशनल एकेडमी, के विद्यार्थियों ने एमेनिटी मॉडल यूनाइटेड नेशन्स (AMUN) 2025 में भाग लेकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। यह सम्मेलन 10 से 12 अक्टूबर 2025 तक एमेनिटी पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन का यह प्रथम संस्करण था, जिसमें आसपास के क्षेत्रों के 21 विद्यालयों के लगभग 400 छात्र-प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न संयुक्त राष्ट्र समितियों, राष्ट्रीय समिति-AIPPM एवं महाभारत तथा अंतरराष्ट्रीय मंच-IPL का अनुकरण किया।

ब्राइट स्टार्ट इंटरनेशनल एकेडमी की 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडली ने 10 प्रमुख समितियों — AMGA, UNSC, UNCSW, UNHRC, WHO, UNDP, ECOSOC, International Press, AIPPM और Mahabharata में विविध पोर्टफोलियो का प्रतिनिधित्व किया। विद्यालय ने AMGA समिति में फ्रांस के पोर्टफोलियो का प्रतिनिधित्व करते हुए “सर्वश्रेष्ठ विद्यालय प्रतिनिधिमंडल” (Best School Delegation) का खिताब अपने नाम किया।

इस समिति में Head Delegate के रूप में कक्षा 11 की इशिका काजला, Deputy Head Delegate के रूप में कक्षा 8 की तमन्ना कांबोज तथा सदस्यों के रूप में कक्षा 12 की मंषा जैन, कक्षा 11 की पीहू सिंह और कक्षा 11 की दीपांशी रानी शामिल रहीं।

कक्षा 9 की नविशी रस्तोगी ने महाभारत समिति में पितामह भीष्म की भूमिका निभाकर Special Mention प्राप्त किया।
कक्षा 11 के आदित्य कंबोज को अंतरराष्ट्रीय प्रेस समिति में पत्रकार के रूप में Special Mention मिला।
कक्षा 8 की रिदमप्रीत कौर को UNDP समिति में फ्रांस के पोर्टफोलियो के अंतर्गत Special Mention मिला, जबकि इसी समिति में इज़राइल के पोर्टफोलियो के अंतर्गत कक्षा 8 की तमन्ना कंबोज को Verbal Mention प्राप्त हुआ।
कक्षा 11 की इशिका काजला को UNSC समिति में दक्षिण अफ्रीका के पोर्टफोलियो के लिए Verbal Mention तथा कक्षा 11 की आकृति गुप्ता को ECOSOC समिति में ऑस्ट्रेलिया के पोर्टफोलियो के लिए Verbal Mention मिला।

इस सम्मेलन में विद्यार्थियों ने न केवल कूटनीतिक, अनुसंधान एवं वक्तृत्व कौशल का प्रदर्शन किया, बल्कि वैश्विक मुद्दों पर गहन चर्चा करते हुए सहयोग, आलोचनात्मक चिंतन और समस्या समाधान जैसी क्षमताओं को भी विकसित किया।

विद्यार्थियों ने इस अनुभव के माध्यम से राष्ट्रीय राजनीतिक हितों, वैश्विक कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों की समझ को और अधिक गहराई दी, साथ ही महाभारत समिति में सहभागिता के माध्यम से धर्म, न्याय, कर्तव्य एवं संघर्ष के परिणामों की भी मूल्यवान सीख प्राप्त की।

विद्यालय के प्रबंधक श्री अमित कांबोज जी, प्रधानाचार्या श्रीमती मधु शर्मा जी तथा सम्पूर्ण BSIA परिवार ने मुख्य मेंटर श्री दीपक मारवाह के मार्गदर्शन में कार्यरत सभी मेंटर्स की टीम और सभी छात्र-प्रतिनिधियों को उनकी उत्कृष्ट निष्ठा, तैयारी एवं परिपक्व प्रस्तुति के लिए हार्दिक बधाई दी।

साथ ही, ब्राइट स्टार्ट इंटरनेशनल एकेडमी ने उन सभी अभिभावकों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने अपने बच्चों को इस आयोजन में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित एवं समर्थन प्रदान किया।
ब्राइट स्टार्ट विद्यालय सदैव विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता तक सीमित न रखकर उन्हें वैश्विक मंचों पर अपने विचार रखने, नेतृत्व प्रदर्शित करने और आत्मविश्वास विकसित करने के अवसर प्रदान करता है। विद्यालय का निरंतर प्रयास है कि प्रत्येक विद्यार्थी में 21वीं सदी के कौशलों- संवाद, सहयोग, सृजनात्मकता और समालोचनात्मक चिंतन का विकास हो। प्रबंधन तथा प्रधानाचार्या की प्रेरणादायक दृष्टि और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने ही विद्यार्थियों को ऐसे प्रतिष्ठित आयोजनों में सफलता प्राप्त करने योग्य बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *