सीएम धामी कल काशीपुर मे,भाजपा जिला कार्यालय काशीपुर का करेंगे उद्घाटन

रूद्रपुर 14 अक्टूबर, 2025 सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनपद भ्रमण पर आ रहे है। प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 16 अक्टूबर गुरूवार को प्रातः 10ः15 बजे राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेलाघाट में खटीमा -मेलाघाट राज्य मार्ग-107 का शिलान्यास एवं प्रातः 10ः45 बजे कजंबाग तिराहा पर तिरंगा निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे।

इसके उपरान्त मुख्यमंत्री प्रातः 11ः00 बजे टनकपुर, चम्पावत के लिए.प्रस्थान करेंगे। तदोप्तरांत मुख्यमंत्री दोपहर 01ः45 बजे आई0जी0एल0 हैलीपैड काशीपुर पहंुचेंगे जहां आई0जी0एल0 गैस्ट हाऊस में 02ः25 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। इसके उपरांत मुख्यमंत्री अपराह्न 02ः30 बजे भाजपा जिला कार्यालय, बाजपुर रोड, काशीपुर पहंुचकर नव निर्मित भाजपा जिला कार्यालय, काशीपुर का उद्घाटन के अवसर पर आयोजि कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। तदोपरांत मुख्यमंत्री अपराह्न 03ः00 बजे कार द्वारा आई0जी0एल0 हैलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगें। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री अपराहन् 03ः35 आई0जी0एल0 हैलीपैड पहंुुचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *