काशीपुर मे स्पा सेंटर पर मारा छापा, तीन युवतियां मिलीं, सेंटर सील

काशीपुर। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने मंगलवार को स्पा सेंटरों पर छापा मारा। इस दौरान एक मॉल में संचालित स्पा सेंटर में दूसरे प्रदेश की तीन युवतियों मिलीं। टीम ने अनियमितताएं मिलने पर स्पा सेंटर को सील करा दिया। तीनों लड़कियों से जानकारी लेकर उन्हें रेस्क्यू किया है। कई सेंटर संचालक प्रतिष्ठान बंद करके इधर-उधर हो गए।

जिला एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की प्रभारी बसंती आर्य ने बताया कि क्षेत्र के स्पा व कैफे सेंटरों पर लगातार अनैतिक कार्य संबंधी शिकायतें मिल रही थीं। टीम ने एसएसआई अनिल जोशी व पुलिस फोर्स के साथ छापा मारा। इस दौरान प्रिया मॉल में बने कैफे व स्पा सेंटरों के अभिलेखों की जांच की गई।बताया कि कूल नाम से चल रहा स्पा सेंटर में ग्राहक प्रवेश रजिस्टर, पुलिस सत्यापन, ग्राहक आईडी लिए बिना एंट्री, लाइसेंस, थैरेपिस्ट प्रमाणपत्र आदि नहीं मिले। सेंटर से तीन युवतियां दूसरे प्रदेश की भी मिलीं। टीम ने उनके दस्तावेजों व पहचान की पुष्टि करने के बाद रेस्क्यू कर लिया जबकि संचालक हत्थे नहीं चढ़ा।
सेंटर के अंदर आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुईं। इस पर स्पा सेंटर को बंद कराने के संबंध में परगना मजिस्ट्रेट को सूचना दी गई। कानूनगो अरुण कुमार टीम के साथ पहुंचे और कूल स्पा सेंटर को सील कर दिया।
प्रभारी बसंती आर्य ने बताया कि संबंधित स्पा सेंटर के मालिक/संचालक के विरुद्ध थाना काशीपुर में कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *