अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ़
जसपुर। कोतवाली परिसर में आगामी त्यौहार दीपावली को लेकर स्थानीय लोगो के साथ अमन कमेटी की बैठक की गई जिसमें कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह दांगी वरिष्ठ उप निरीक्षक जावेद मलिक उपनिरीक्षक कैसी आर्य विधुत विभाग के अधिकारी सद्दाम हुसैन, नगरपालिका अध्यक्ष नौशाद सम्राट मौके पर मौजूद रहे। वंही बैठक में दीपावली त्योहार को शांतिपूर्ण मनाने के लिए लोगों से अपील की गई। वंही प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह डागी ने बताया कि आने वाले त्योहारों को लेकर इस तरह की मीटिंग की गयी है जिसमे शांति समिति से जुड़े लोग त्योहार से जुड़े लोग उनके साथ बैठक की गयी है

जिसमे कोई ऐसी समस्या हो जो पिछले वर्षों में रही हो या वर्तमान में कोई समस्या हो वह संज्ञान में आ सके। उसी संबंध में आज मीटिंग की गयी गई है जिसमे नगरपालिका विधुत विभाग, और प्रशासन के साथ संयुक्त मीटिंग हुई जिसमे दीपावली पर पटाखे की बिक्री को लेकर स्थान चिन्हित किए गए हैं
उन्होंने निश्चित स्थान पर ही पटाखे बेचने का अनुरोध किया और जसपुर में यह त्योहार हर वर्ष अमन और सकून से मनाया जाता है और उम्मीद है इस वर्ष भी यह त्यौहार शांतिपूर्ण मनाया जाएगा इस दौरान उप निरीक्षक संतोष देवरानी उप निरीक्षक हरीश आर्य उपनिरीक्षक सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply