-।
–

जसपुर । पंडित पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज में बड़े ही हर्षोल्लास सादगी के साथ हवन पूजा यज्ञ कर पंडित पूर्णा नन्द तिवारी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हमारे देश के विदेश मंत्री उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विकास पुरुष कहे जाने वाले पंडित नारायण दत्त तिवारी जी के 100 जन्मदिवस पर विद्यालय के प्रबंध समिति में शिक्षकों व्याख्या छात्राओं ने हवन पूजा यज्ञ कर स्वर्गीय पंडित नारायण दत तिवारी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर डॉ0 शैलेन्द्र मोहन सिंघल ने विद्यालय प्रांगण में वच्चो को अपने सम्बोधन में कहा कि पंडित नारायण दत्त तिवारी का उत्तराखंड के औद्योगिक और आर्थिक विकास में ऐतिहासिक योगदान रहा है। मुख्यमंत्री के तौर पर तिवारी जी की दूरदर्शिता और विकासपरक सोच के परिणामस्वरूप सिडकुल की स्थापना हुई, जिसने आज हजारों युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया है। डॉ0 सिंघल ने कहा कि पंडित तिवारी ने विकास कार्यों को कभी राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा, बल्कि उन्होंने विपक्षी दलों को साथ लेकर राज्य की उन्नति के लिए काम किया। कहा कि आप जिस विद्यालय में शिक्षा पा रहे हैं वह भी पंडित नारायण दत्त तिवारी की ही देन हैं इस विद्यालय के जिला पंचायत से भूमि अधिग्रहण के बाद विद्यालय का निर्माण कराया जो विकास पुरुष के नाम से जाने जाते है उन्होंने आपने पिता जी की याद में पंडित पूर्णा नन्द तिवारी के नाम पर विद्यालय की स्थापना की आज तिवारी जी का 100 वाँ जन्मदिन बड़े ही श्रद्धा भाव से हवन पूजन यज्ञ कर कर मनाया गया हवन पूजन के बाद में उनकी प्रतिमा पर विद्यालय प्रबंधन कमेटी के समय सदस्यों मुख्य अतिथियों में विद्यालय के शिक्षकों में छात्रों ने पुष्पांजलि अर्पित कर सच्चे श्रद्धांजलि दी गई

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply