खिलाड़ियों से किया वादा निभाएंगे पूर्व विधायक सिंघल,10 को सीएम से मिलेंगे 500 खिलाड़ियों के साथ

अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ़

जसपुर मे स्टेडियम निर्माण को लेकर उपवास के दौरान किये वाड़े को पूर्व विधायक पूरा करने जा रहें हैं। पूर्व विधायक शैलेन्द्र मोहन सिंघल आगामी 10 नवंबर को क्षेत्र के 500 खिलाड़ियों के साथ सीएम धामी से देहरादून में मिलेंगे। इसको लेकर सीएम ने उन्हे समय भी दे दिया है।

पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने बताया कि उन्होंने बीते 24 अक्तूबर को सीएम को पत्र भेजकर अवगत कराया था कि वर्ष 2015 व 2021 में तत्कालीन मुख्यमंत्रियों ने स्टेडियम निर्माण की घोषणा की थी। सीएम ने भी जसपुर आगमन पर निर्णय लेने का आश्वासन दिया था। स्टेडियम निर्माण को लेकर विगत 14.09.2025 को लगभग 1000 खिलाड़ी एंव खेल प्रेमी जनता ने गाँधी पार्क जसपुर पर 7 घंटे का उपवास रख अपनी इस मांग को पूरा करने हेतु आपसे सादर अनुरोध किया था ।साथ ही डॉ. सिंघल ने खिलाड़ियों से वादा किया था कि दीवाली के बाद वह खिलाड़ियों संग मुख्यमंत्री से मिलेंगे। अपने इसी वादे को निभाते हुये पूर्व विधायक अब 10 नवंबर को 500 खिलाड़ीयों के साथ सीएम से मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *