राइस मिलर किसान की फसल को ओन पौने दामों में खरीद रहें हैं:छाबड़ा
जसपुर।जिस प्रकार से आज अन्नदाता अपनी मेहनत से रोपी हुई धान की फसल को लेकर राइस मिलों पर बेचने के लिए दर-दर भटक रहा है और राइस मिलर किसान की फसल को ओन पौने दामों में खरीद कर किसानों का शोषण कर रहे हैं कहीं मौस्चर के नाम पर कहीं धान में मिट्टी के नाम पर कहीं धान में नमी के नाम पर किसानों को उनकी उचित फसल की कीमत नहीं दी जा रही कई कई घंटे लाइन में इंतजार करने के बाद जब धान तुलवाने पर उसका नंबर आ रहा है तो उसको राइस मिलर की मनमानी के रेट के आगे झुकना पड़ रहा है यह आरोप समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने प्रेस को जारी अपने एक बयान में राइस मिलों पर लगाते हुए कहा सपा जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने प्रदेश सरकार से अपील की कि वह एक उच्च स्तरीय अधिकारियों की कमेटी का गठन कर राइस मिलर की मनमानी को रोके अन्यथा वह दिन दूर नहीं जिस प्रकार से गन्ने की फसल से किसान का मोह भंग हो गया और जिला उधम सिंह नगर में कई चीनी मिले बंद हो गई कहीं ऐसा ना हो कि आने वाले समय में किसानों का अगर धान से मोह भंग हो गया तो यह राइस मिल भी बंदी की कगार पर ना आ जाए. उन्होंने कहा किसान की आए तो दुगनी नहीं हुई अलबत्ता राइस मिल र की आए भी दुगनी हो गई और संपत्ति भी दुगनी हो गई. सपा जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने कहा अभी आगामी गेहूं की फसल के लिए जिस प्रकार से एनपीके खाद की किल्लत चल रही है और सरकार के पास किसानों के लिए खोखले आश्वासन के अलावा कुछ नहीं. रवि छाबड़ा ने कहा कि दलालों और अधिकारियों की मिली भगत से किसानों की फसल की लूट हो रही है सरकार को इस और गंभीरता से विचार करना चाहिए और सख्त आदेश देने चाहिए. की किसानों का शोषण न हो और जो राइस मिलर शोषण की उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही हो.

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply