काशीपुर की रिया मुंबई में आवाज का जादू बिखेर रहीं टॉप-10 में पहुंचीं; OTT प्लेटफॉर्म पर सुन सकते हैं

मुंबई में आयोजित आई पॉपस्टार कार्यक्रम में काशीपुर की रिया गोले की आवाज का जादू चल रहा है। तीसरे राउंड में दो प्रतिभागियों को पीछे धकेलकर टॉप-10 में जगह बना चुकी हैं। इस कार्यक्रम के लिए वह स्वयं गाना लिखकर और म्यूजिक तैयार कर गा भी रही हैं। अक्तूबर में मुंबई में आई पॉप स्टार कार्यक्रम के लिए सैकड़ों युवाओं के ऑडिशन हुए थे। इसमें शानदार प्रदर्शन करने पर रिया समेत विभिन्न क्षेत्रों के 12 युवाओं का चयन हुआ था। 18 अक्तूबर को पहले, 25 अक्तूबर को दूसडे राउंड में अपनी आवाज को जादू बिखेरने के बाद 31 अक्तूबर को तीसरे राउंड में रिया ने साज मेरे सारे सुन जा रे…गीत की शानदार प्रस्तुति दी। उनकी आवाज पॉप आर्टिस्टों को खूब पसंद आई है। वह दो प्रतिभागियों को बाहर कर टॉप-10 में पहुंच गई हैं। इस उपलब्धि पर संगीत शिक्षक जितेंद्र भट्ट, पिता राजकुमार गोले, माता निशा गोले, दिनेश दसौनी, नफीस आदि ने बधाई दी है।

सैड सॉन्ग से मिला सिलेक्शन
रिया ने बताया कि पॉप स्टार किंग, आस्था गिल, परमीश वर्मा, आदित्य रिखाड़ी की चार टीमें बनाई गई हैं। वह किंग की टीम में रहकर प्रतिभाग कर रही हैं। सजना मनावा कैसे मनजावा मैं… सैड सॉन्ग की शानदार प्रस्तुति देने पर ऑडिशन में चयन हुआ था। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से म्यूजिक ऑनर्स से पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं।पार्श्व गायक बनना चाहती है रिया
पिता राजकुमार बताते हैं कि रिया पार्श्व गायिका बनना चाहती हैं। बेटी का संगीत के प्रति लगाव देखकर गिरीताल स्थित सुर और ताल संगीत विद्यालय में दाखिला कराया। बताया कि वह विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 50 से अधिक गाने गा चुकी है। यूट्यूब पर रिया के 20 से अधिक गीत अपलोड हैं। 2015 में उनका चयन इंडियन आइडल जूनियर में हो चुका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *