जसपुर:पीपीएनटी के पांच छात्रों का राष्ट्रीय इसतर पर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में हुआ चेयन

जसपुर।पंडित पूर्णानंद तिवारी इण्टर कालेज के पांच छात्रों ने बास्केटबॉल प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर विद्यालय और जसपुर का नाम रोशन किया l 13 से 15 नवंबर तक अल्मोड़ा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में
अंडर।14 टीम ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस टीम के तीन छात्र यक्ष चंद्र, पवन कुमार और सुख चैन सिंह राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुए हैं। अंडर 17 में आर्यन शर्मा तथा अंडर 19 में आर्यन का भी चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ। विद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रदीप गोयल और प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार वर्मा ने राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित सभी पांचों छात्रों को मेडल पहनाकर और शील्ड देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की l छात्रों की इस सफलता का श्रेय पीटीआई नीरज शर्मा को जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *