उधम सिंह नगर मे खेल महाकुंभ के लिए 3634 खिलाड़ियों ने किया ऑनलाइन आवेदन

रुद्रपुर। खेल महाकुंभ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिखाने से कोई भी खिलाड़ी वंचित न रहे। इसके लिए जिला युवा कल्याण विभाग हरसंभव प्रयास कर रहा है। खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के लिए 20 अक्तूबर से आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरु हो गई है। अब तक जिले के कुल 3634 युवा ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। जिला युवा कल्याण अधिकारी भूपेंद्र रावत ने बताया कि इस बार आवेदन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *