जसपुर मे पेड़ पर फंदे से लटका मिला किसान का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ़

जसपुर। एक किसान का शव संदिग्ध अवस्था में आम के पेड़ पर रस्सी पर लटका मिला। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई और पुलिस को शव नहीं उतारने दिया। परिजनों की मांग पर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वायड और को बुलाकर घटनास्थल और शव की जांच कराई। देर शाम पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्राम धर्मपुर निवासी किसान महेंद्र सिंह चौहान (55) शुक्रवार की सुबह घर से खाद लेने के लिए निकले थे। देर शाम तक भी वे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों के उनकी तलाश शुरू की थी। शनिवार की दोपहर महेंद्र का शव हाईवे स्थित गांव से
कुछ ही दूरी पर आम के पेड़ पर रस्सी से लटका मिला। परिजनों के साथ ग्रामीण वहां पहुंच गए। पुलिस टीम ने शव को उतारने लगी तो परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। मृतका के पुत्र अंकित चौहान और पुत्री दीक्षा ने बताया कि उनके पिता के पैर जमीन से छू रहे थे। इससे प्रतीत होता है कि उनके पिता की हत्या की गई है। मृतक की पत्नी गीता देवी ने पति की हत्या की आशंका व्यक्त की।

प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है:दीपक सिंह, सीओ

परिजनों की मांग पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम से शव और घटना स्थल समेत परिजनों और रिश्तेदारों की जांच की गई। डॉग स्क्वायड घटना स्थल से बाहर ही नहीं निकला। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। – दीपक सिंह, सीओ, काशीपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *