हरिद्वार मे बेटे ने रिटायर एयरफोर्स अधिकारी पिता की गोली मारकर की हत्या

देवभूमि उत्तराखंड के हरिद्वार से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की पवित्रता को तार–तार कर दिया। भारतीय वायुसेना (एयरफोर्स) के रिटायर ऑफिसर रहे एक पिता, जिसने अपना जीवन देश की आसमान–सीमा की रक्षा में लगा दिया, वही अपने घर की जमीनी लड़ाई नहीं जीत सका।

पुलिस के मुताबिक, बेटे यशपाल सिंह (पुत्र) ने पिता की करोड़ों की प्रॉपर्टी हड़पने के लिए, अपने दोस्तों ललित मोहन और शेखर के साथ मिलकर, रिटायर एयरफोर्स अधिकारी पिता की गोली मारकर हत्या कर दी. आरोपी पुत्र और उसके दोनों साथी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

पिता ने कहा ‘ना’, बेटे की संगत ने कह दिया ‘ख़त्म’

जांच में सामने आया है कि पिता अपने बेटे की गलत संगत और भटकती राह से बेहद चिंतित थे। यशपाल के बदलते स्वभाव, दोस्तों के दबाव और भविष्य में संपत्ति के दुरुपयोग का अंदेशा देखते हुए, पिता ने उसे प्रॉपर्टी देने से साफ मना कर दिया था।

पुलिस का खुलासा: “हत्या संपत्ति के लिए थी, लेकिन कीमत जिंदा रिश्तों से बड़ी निकली”

पुलिस अधिकारियों ने गिरफ्तारी के बाद खुलासा करते हुए कहा— “बेटे और उसके दोस्तों ने प्रॉपर्टी विवाद को मौत की साज़िश में बदला था। लेकिन अपराध का पर्दाफाश समय रहते कर लिया गया है। आरोपियों पर हत्या, षड़यंत्र और अवैध हथियार रखने समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया जा रहा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *