काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित गोविषाण टीला के पास तेंदुए की दहशत थमने का नाम नहीं ले रही है। विनायक मोटर वाली गली से तेंदुआ एक कुत्ते को देर रात उठाकर ले गया। क्षेत्र निवासी गगन विनायक ने बताया कि उनकी गली गोविषाण टीला से सटी हुई है। उनकी गली में 3-4 दिन से तड़के और देर रात में लगातार तेंदुआ घूमता नजर आ रहा है।
गगन ने बताया कि तीन दिन पहले गली निवासी अरविंद विनायक के घर की चहारदीवारी फांदकर तेंदुआ भीतर घुस आया और कुत्ते पर झपट पड़ा। शोर मचाने पर टीला की ओर भाग गया। अब बीते सोमवार को एक बार फिर तेंदुआ वहां पहुंचा और एक कुत्ते को देर रात उठाकर ले गया। उन्होंने बताया कि तेंदुए की लगातार आवाजाही से यहां के निवासियों में दहशत है। लोग देर रात में अपने घर से बाहर निकलने से घबरा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गश्त करने और पिंजरा लगाने की मांग की है।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply