रुद्रपुर। एक महिला को साइबर अपराधियों ने बेटे के युवती से दुष्कर्म मामले में फंसने व जेल भेजने का डर दिखाकर ढाई लाख रुपये ठग लिए। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
शहर में रहने वाली महिला ने साइबर थाने में दी तहरीर में कहा कि 29 नवंबर को उनके व्हाटसएप पर अनजान नंबर से कॉल आया था। कॉलर ने खुद को दिल्ली के एक पुलिस स्टेशन का अधिकारी बताया। बताया कि महिला का बेटा वकील की लड़की के साथ दुष्कर्म के केस में फंस गया है। इसके साथ तीन लड़के हैं और तीनों को आठ साल की सजा हो गई है। उसका बेटा इनका दोस्त है। इसके बाद महिला को रोने की आवाज सुनाई दी। महिला का कहना है कि रोने की आवाज उनके बेटे की आवाज की तरह थी। इस पर वह घबरा गई थी। कॉलर ने बेटे को जेल भेजने से रोकने के लिए दो लाख रुपये यूको बैंक में जमा करने को कहा था।महिला ने बताए गए खाते में रुपये डाल दिए। इसके बाद ठग ने कॉल कर 50 हजार रुपये मांगे थे। महिला के रुपये देने के बाद तीसरी बार रुपये की मांग पर महिला को शक हुआ था। उसने जिला न्यायालय पहुंचकर अधिवक्ता को इसकी जानकारी दी थी। अधिवक्ता ने महिला को ठगी का शिकार होने की जानकारी दी थी। थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि कॉल डिटेल व बैंक खाते के आधार पर ठग की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply