बागेश्वर ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पर्यटक आवास गृह बैजनाथ, बागेश्वर में मंथन एवं संवाद कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान प्राप्त हुए महत्वपूर्ण सुझावों को आगामी योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण में सम्मिलित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पर्यटक आवास गृह परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हमारी सरकार विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में तीव्र गति से कार्य कर रही है। समेकित विकास की परिकल्पना के अनुरूप हम इंफ्रास्ट्रक्चर को मज़बूत बनाने, सेवाओं की गुणवत्तापूर्ण पहुंच सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर विधायक श्री सुरेश गड़िया भी उपस्थित रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply