जसपुर। स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम को किसानों का विरोध झेलना पड़ा। भारतीय – किसान यूनियन (भाकियू) के हंगामा के बाद टीम ने लगाए गए स्मार्ट मीटरों को उतार दिया। इसके बाद टीम बिना मीटर लगाए बेरंग लौट गई।
ऊर्जा निगम के एसडीओ शैलेंद्र – सिंह सैनी, जेई अनिल कुमार शनिवार को विभागीय टीम के साथ बढ़ियोवाला गांव में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे। उन्होंने घरों में जैसे ही मीटर लगाने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने इसका विरोध किया।
सूचना पर पहुंचे भाकियू युवा
ब्लॉक अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह को ग्रामीणों ने बताया कि विरोध के बाद भी टीम पुलिस की कार्रवाई का डर दिखाकर जबरदस्ती उनके गांव में मीटर लगा रही है। इस पर उन्होंने लगाए गए मीटरों को उतरवा दिया।
एसडीओ ने बताया कि विरोध के बाद तीन मीटरों को उतारकर उनकी जगह पुराने मीटर लगाए गए। इस मौके पर परमजीत सिंह, रणजीत सिंह, आशीष चैबे, सुखदीप सिंह, हरविंदर सिंह, बलजीत सिंह आदि मौजूद थे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply