देहरादून।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट को जान से मारने की धमकी को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है ।पुलिस को दिए पत्र में बताया गया कि लगातार अज्ञात नंबर से उनके प्रति अपशब्द एवं अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है।
भट्ट द्वारा बताया गया कि एक अज्ञात मोबाइल नंबर से आज मेरे निजी मोबाइल नंबर पर लगातार गाली गलौज व अपशब्द का प्रयोग करके मुझे जान से मारने की धमकी दी गई है। इस दौरान मेरे द्वारा कई बार समझाया गया कि इस तरह की भाषा का प्रयोग करना गलत है। वावजूद इसके अज्ञात नंबर से मुझे लगातार मेरे निजी नंबर पर कॉल करके अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। उपरोक्त कॉल करने वाले व्यक्ति द्वारा शायद किसी राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर इस तरह की हरकत की जा रही है। कॉल किए जाने वाले व्यक्ति द्वारा किए गए मौखिक दुर्व्यवहार से ऐसा भी प्रतीत होता है कि उपरोक्त कॉल करने वाला व्यक्ति काफी उत्तेजित स्वभाव का है। जिससे मेरी राजनीतिक छवि धूमिल होने के साथ ही मेरे जीवन को खतरा भी हो सकता है। आरोपी व्यक्ति द्वारा जिस तरह के अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है, वे अनुचित और भ्रामक बातें थी। ऐसा भी प्रतीत होता है कि किसी राजनीतिक प्रतिद्वंदी द्वारा उपरोक्त कॉल करने वाले व्यक्ति को उकसा कर ये कॉल करवाई गई हैं। उनके द्वारा, उपरोक्त मोबाइल नंबर धारक या आरोपी व्यक्ति की पहचान कर उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply