रुद्रपुर। भूमि विवाद के चलते प्रीत विहार क्षेत्र में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने नामजद भूमि स्वामी सिमरनजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लाइसेंसी राइफल भी बरामद की है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि फाजलपुर महरौला प्रीत विहार में भूमि विवाद को लेकर फायरिंग के दौरान गोली लगने से बिहार निवासी मजदूर कार्तिक पोतदार की मौत हो गई थी। मामले में दोनों पक्ष के लोग फरार हो गए थे। जिनकी गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीम गाठित की गई थीं। जांच में सामने आया कि विवादित भूमि को लेकर प्रीत विहार निवासी कश्मीर सिंह और बगवाड़ा निवासी सिमरनजीत सिंह के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों के लोगों पर मुकदमा दर्ज कर सोमवार दोपहर करीब तीन बजे आरोपी सिमरनदीप सिंह पुत्र स्वर्गीय सुखविंदर सिंह निवासी बगवाड़ा को किच्छा रोड से बंसल धर्मकांटा के सामने से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने भूमि विवाद के चलते फायरिंग की घटना को स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त उसकी लाइसेंसी राइफल प्रीत विहार क्षेत्र की झाड़ियों से बरामद कर ली। वहीं फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं सोमवार को कार्तिक के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। परिजन शव लेकर बिहार चले गए।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply