पालिका अध्यक्ष ने मुंननादी कर किया स्वच्छता के लिए जागरूक

जसपुर। स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर पालिका प्रशासन द्वारा रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। मंगलवार को पालिका अध्यक्ष नौशाद सम्राट के नेतृत्व में पालिका कर्मीयो द्वारा नगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। पालिका अध्यक्ष ने रैली के साथ हाथ में लाउडस्पीकर लेकर नागरिकों से शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए मुंनादी की। साथ ही नगर की साफ सफाई में पालिका प्रशासन का सहयोग करने तथा कचरा सड़क के आसपास न डालने की अपील की। अध्यक्ष ने कहा कि कचरा इकट्ठा करने के लिए नगर में 10 गाड़ियां लगाईं गयी हैं।कचरा उन्ही में डालें।सफाई अभियान वार्ड नंबर 14 वार्ड नंबर 16 डेहरिया रोड कॉलोनी, रहमानिया कॉलोनी, मदीना मस्जिद रोड,चांद मस्जिद रोड,फैजान रोड आदि स्थानों पर चलाया गया।उन्होंने बताया कि यह अभियान पूरे शहर में चलाया जाएगा।इस मौके पर अध्यक्ष नौशाद सम्राट,अनिल कुमार सुमित कुमार ,महेंद्र बिष्ट,अवनीश कुमार, महेंद्र रही, इस्लाम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *