बड़ी खबर,उत्तराखंड में 2003 के बाद परिवार रजिस्टर में हुई बदलाव की होगी जांच।

अनियमिताओं की खबरों के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिए जांच के आदेश।

देहरादून।
अनियमिताओं की खबरों के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिए जांच के आदेश।
परिवार रजिस्टर में सामने आ रही गंभीर अनियमितताओं के संबंध में उच्च स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। अधिकारियों को मामले में CDO/ADM के निर्देशन में राज्य स्तर पर व्यापक, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश गए। सरकारी अभिलेखों से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी जिलों में उपलब्ध परिवार/कुटुंब रजिस्टरों की प्रतियां तत्काल संबंधित जिलाधिकारी के पास सुरक्षित रखी जाएं, जिससे अभिलेखों में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न की जा सके। वर्ष 2003 के बाद दर्ज हुई सभी प्रविष्टियों की जांच सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *