सीएम धामी ने स्व. हरबंस कपूर की 80वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर दी श्रद्धांजलि

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गढ़ीकैंट देहरादून में स्व. हरबंस कपूर की 80वीं जयंती के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने स्व. कपूर के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व. कपूर हम सभी के लिए प्रेरणादायक थे और उनकी कार्यशैली आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन देती रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. कपूर ने अपने जीवन में सदैव समाज और जनता के हितों को सर्वोपरि रखा। उनका पूरा जीवन जनता और अपने लोगों के लिए समर्पित रहा है। विकास के क्षेत्र में उनके योगदान हमेशा याद रहेगा। उन्होंने ने स्व. कपूर के साथ बिताए पलों को साझा करते हुए कहा कि वह सादगी और संवेदनशीलता के प्रतीक थे। उन्होंने प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया और राज्य के विकास से जुड़े हर विषय पर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़े।

कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी ने स्व. कपूर को नमन करते हुए कहा कि वह एक आदर्श जननेता थे, जिन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण जनसेवा को समर्पित किया।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती सविता कपूर, दायित्वधारी श्री श्याम अग्रवाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *