कांग्रेसियों ने जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के कार्यालय का घेराव किया

रुद्रपुर। कॉलोनियों में खरीदे प्लांटों की रजिस्ट्री पर रोक के खिलाफ मंगलवार को किच्छा के विधायक तिलकराज बेहड़ और पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरू के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान यहां मौजूद पुलिस कर्मियों और अधिकारियों से साथ कांग्रेसियों की तीखी नोकझोंक हुई।

यहां कांग्र्रेसियों ने प्राधिकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कार्यालय के बाद ही धरने पर बैठ गए। इसके बाद ओसी कलेक्ट्रेट गौरव पांडे के समझाने पर कांग्रेसियों का एक प्रतिनिधिमंडल डीडीए के उपाध्यक्ष जयकिशन से मिला। इसके बाद एक महीने के अंदर प्राधिकरण की बोर्ड बैठक बुलाकर समस्या के समाधान के आश्वासन पर कांग्रेसी लौटे। मंगलवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे कांग्रेसी जिला विकास प्राधिकरण के कार्यालय पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के अंदर जाने की कोशिश की लेकिन यहां तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। यहां कांग्रेसियों ने कहा कि ऊधमसिंह नगर जिले में जिला विकास प्राधिकरण की ओर से विभिन्न कॉलोनियों में रजिस्ट्री बंद की हैं। लोगों ने अपनी जीवन भर की जमा पूंजी से प्लाट खरीदे हैं। ऐसे में इनकी रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। इससे लोग परेशान हैं। कांग्रेसियों का कहना था कि कालोनियों की रजिस्ट्री बंद होने की वर्तमान स्थिति को स्पष्ट किया जाए। सुमित्तर भुल्लर, किशोर कुमार, संजय जुनेजा, मोहन खेड़ा आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *