अंकिता भंडारी हत्याकांड वायरल ऑडियो क्लिप्स पर तेज हुई जांच, दो थानों में दर्ज हुए मुकदमे

अंकिता भंडारी हत्याकांड वायरल ऑडियो क्लिप्स पर तेज हुई जांच, दो थानों में दर्ज हुए मुकदमे

देहरादून।
उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े वायरल ऑडियो क्लिप्स को लेकर पुलिस जांच ने रफ्तार पकड़ ली है। इस मामले में उत्तराखंड पुलिस के एसएसपी देहरादून ने जानकारी दी कि डालनवाला थाना और नेहरू कॉलोनी थाना में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
एसएसपी के अनुसार, संबंधित महिला द्वारा दिए गए सभी बयान निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से ऑडियो-वीडियो रिकॉर्ड किए गए हैं। जांच के दौरान जो साक्ष्य सामने आए हैं, वे वही ऑडियो क्लिप्स हैं जो पहले से सोशल मीडिया पर वायरल हैं। फिलहाल कोई नया अतिरिक्त साक्ष्य सामने नहीं आया है।
हालांकि, पुलिस ने एहतियातन सभी ऑडियो क्लिप्स को सुरक्षित कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने का निर्णय लिया है। जिन व्यक्तियों पर आरोप लगाए गए हैं, उन्हें भी पूछताछ के लिए तलब किया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि मामले में किसी संभावित षड्यंत्र की आशंका को ध्यान में रखते हुए हर पहलू से गहन जांच की जा रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और न्याय सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *